दुकाने खुलने व बंद करने का समय निर्धारित
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
सिद्धौर बाराबंकी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई, लाक डाउन व्यवस्था को कायम रखने के लिए नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। नगर में होम डिलीवरी की दुकानें निर्धारित करने के लिए नगर के दुकानदारों से वार्ता कर दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारण किया गया तथा दुकानदारों की सूची तैयार कर नगर में बिक्री किए जाने वाले खाद्यान का मूल्य भी निर्धारित किया गया। नगर पंचायत सिद्धौर में अधिशासी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव चैकी प्रभारी सिद्धौर रविंद्र यादव राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश पांडे के संयुक्त नेतृत्व में नगर में फल,दूध,सब्जी,मेडिकल स्टोर, किराना जनरल स्टोर, की दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया गया। जिसमें फल,सब्जी की दुकानें प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक सांय 6 बजे से 9 बजे तक किराना स्टोर की दुकान में 11 बजे से 4 बजे तक मेडिकल स्टोर 11 बजे से 5 बजे तक दुग्ध उत्पादन हेतु प्रातः 6 बजे से 8 बजें तक सांय 6 बजे से 8 बजे तक खोली जाएंगी क्षेत्र के नामित दुकानदारों द्वारा अपने अपने वार्ड में जाकर राशन फल दूध सब्जी की डोर टू डोर होम डिलीवरी किया जाएगा। तथा इन दुकानदारों के साथ नगर पंचायत सिद्धौर का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। इस मौके पर हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश चेयरमैन प्रतिनिधि हकीम अली बादशाह, नगर के सभासद गण, नगर के दुकानदार सहित पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे।
बाक्स
चीनी दाल वितरित
सिद्धौर बाराबंकी। नगर पंचायत सिद्धौर में खुलने वाली दुकानों के सामने नगर कर्मियों द्वारा एक 1 मीटर पर स्थान चिन्हित किए गए तथा नगर के अधिशासी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश पांडे हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश द्वारा नगर में डोर टू डोर होम डिलीवरी कर लोगों को उनकी आवश्यकता अनुसार चीनी चाय दाल चावल आदि का वितरण किया गया।
लाक डाउन व्यवस्था को कायम रखने में अधिकारी रहे सक्रिय
सिद्धौर बाराबंकी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई, लाक डाउन व्यवस्था को कायम रखने के लिए नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय रहा। नगर में होम डिलीवरी की दुकानें निर्धारित करने के लिए नगर के दुकानदारों से वार्ता कर दुकानों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारण किया गया तथा दुकानदारों की सूची तैयार कर नगर में बिक्री किए जाने वाले खाद्यान का मूल्य भी निर्धारित किया गया। नगर पंचायत सिद्धौर में अधिशासी अधिकारी पंकज श्रीवास्तव चैकी प्रभारी सिद्धौर रविंद्र यादव राजस्व निरीक्षक जय प्रकाश पांडे के संयुक्त नेतृत्व में नगर में फल,दूध,सब्जी,मेडिकल स्टोर, किराना जनरल स्टोर, की दुकानों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया गया। जिसमें फल,सब्जी की दुकानें प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक सांय 6 बजे से 9 बजे तक किराना स्टोर की दुकान में 11 बजे से 4 बजे तक मेडिकल स्टोर 11 बजे से 5 बजे तक दुग्ध उत्पादन हेतु प्रातः 6 बजे से 8 बजें तक सांय 6 बजे से 8 बजे तक खोली जाएंगी क्षेत्र के नामित दुकानदारों द्वारा अपने अपने वार्ड में जाकर राशन फल दूध सब्जी की डोर टू डोर होम डिलीवरी किया जाएगा। तथा इन दुकानदारों के साथ नगर पंचायत सिद्धौर का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। इस मौके पर हल्का लेखपाल आनंद प्रकाश चेयरमैन प्रतिनिधि हकीम अली बादशाह, नगर के सभासद गण, नगर के दुकानदार सहित पुलिस प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे।
बाक्स
परशुराम टेलर के द्वारा सराहनीय कार्य
बाराबंकी। जहां भारत कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ लाक डाउन होने के बाद परशुराम ट्रेलर द्वारा बसुढिया गांव में रहकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है वह अपने घर पर ही रह कर मास्क बनाने में जुट गए हैं जिससे लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके इससे पहले वह पुलिस की वर्दी से बनाने का काम करते थे यह उनके द्वारा किया जाने वाला बहुत ही सराहनीय काम है लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और जिस तरह हो सके इनकी तरह कार्य करके लोगों की मदद करनी चाहिए।
बाक्स
पेट्रोल पंपों पर भी बरती जा रही सावधानियां

देवा,बाराबंकी।कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए देवा रोड स्थित इकबाल संस फिलिंग सेंटर पर एक मीटर डिस्टेंस बनाये रखने के लिये चूना डालकर तमाम बॉक्स बना दिये गये है।पेट्रोल व डीजल लेने वाले ग्राहक अपने निर्धारित बॉक्स में क्रमवार एक एक करके आगे बढ़ेंगे जिससे एक साथ भीड़ भी नही होगी और निर्धारित डिस्टेंस भी बना रहेगा। पेट्रोल व डीजल फिलिंग करने वाले कर्मचारी अपने मुंह में मास्क और हाथों में ग्लब्स पहनकर पेट्रोल व डीजल की फिलिंग कर रहे है। यह एहतियात कोरोना की दृष्टिगत बरता जा रहा है।पंप के मैनेजर रियाज अहमद कहते है कि ग्राहक हमारे लिये सर्वोपरि है। हमारे यहाँ डीजल और पेट्रोल लेने आ रहे सभी ग्राहकों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
बाक्स
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने जनमानस से की अपील
बाराबंकी। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुरातन छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अभिभावकों द्वारा सामान्य जनमानस से यह अपील की जाती है कि वर्तमान समय में हमारा देश कोरोना वायरस के कारण संकट की घड़ी का सामना कर रहा है। हमारा विश्वास है कि हम संघर्ष को समाप्त कर विजय होंगे। जिसके लिए समाज के हर बूढ़े जवान ,बच्चे, महिलाओं से एक ही निवेदन है कि अपने घरों में ही रहे और सुरक्षित रहें। मुख्य मंत्री प्रधानमंत्री द्वारा जनता से अपील की गई है 21 दिनों तक अपने घरों में सुरक्षित रहें एक लक्ष्मण रेखा खींच ले और घर से बाहर निकलने का प्रयत्न ना करें ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भी प्रदेश में कोरोना बीमारी से प्रदेश को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हम महाविद्यालय परिवार की तरफ से संपूर्ण जनमानस से अपील करते हैं कि वह अपना पूर्ण सहयोग दें स्वयं सुरक्षित रहें और राष्ट्र को भी सुरक्षित रखें। समस्त इस सेवा में जुड़े डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मी सभी लोग बधाई के पात्र हैं । जान है तो जहान है, देश व अपने परिवार के लिए घरों में रहें यही मेरी प्रार्थना ,यही करोना का बचाव ।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश