चौथे दिन यूनियन के पदाधिकारियो एव कोल्ड स्टोरेज मालिक के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त…..

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। जयशंकर कोल्ड स्टोरेज लक्षबर बजहा मे किसान यूनियन का चल रहा अनिश्चचित कालीन धरना चौथे दिन यूनियन के पदाधिकारियो एव कोल्ड स्टोरेज मालिक के बीच हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया है।
बताते चले कि लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम लक्षबर बजहा मे स्थित जयशंकर कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा किसानों का भंडारित आलू बगैर किसानों को सूचना दिये बिक्री कर लिया था। पैसा देने मे आनकानी करने पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष भगौती प्रसाद वर्मा की अगुवाई मे किसान कोल्ड स्टोरेज के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया चौथे दिन भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा , मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, डा0 राम सजीवन वर्मा एव कोल्ड स्टोरेज के मालिक अमित वर्मा व प्रबंधक मानवेन्द्र सिंह के बीच हुई वार्ता के बाद चौथे दिन इस शर्त पर खत्म हुआ कि कुल दस लाख 47 हजार 243 रुपये मे से 6 लाख रुपया आर टी जी एस के द्वारा भुगतान किया गया तथा शेष की चेक दी गयी है । किसान नेताओं ने बताया की यदि चेक के भुगतान मे कोई समस्या आती है तो पुनः गेट पर धरना दिया जाएगा।

Don`t copy text!