ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। लोक निर्माण विभाग खण्ड प्रथम द्वारा ग्राम गोड़ारी स्थित कल्याणी नदी से लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग तक हो रहे विशेष मरम्मत कार्य मे ठेकेदार द्वारा बरती जा रही मनमानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रुकवाते हुए मानक के अनरूप कार्य करने वाले के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
बताते चले कि 24 किमी0 लम्बे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम गोड़ारी कल्याणी नदी तक कई वर्ष पूर्व बनी सड़क गड्ढे मे तब्दील हो गयी थी वर्तमान समय मे उस पर लोक निर्माण विभाग खण्ड प्रथम द्वारा विशेष मरम्मत का कार्य चल रहा हैं सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की लापरवाही से सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता सही नहीं है. जिसकी वजह से सड़कों के बनते ही उखड़ने लगी हैं जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है सड़क बनने के दौरान घटिया निर्माण को देखकर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और सड़क अच्छे से बनाने के लिये ठेकेदार से कहा लेकिन ठेकेदार के मनमानी पर उतारू होकर मानक को दरकिनार मनमाने तौर पर कार्य कराया जा रहा हैं डस्ट मे काफी कम मात्रा में डामर का मिश्रण कर सड़क पर डाला जा रहा हैं जिससे एक ओर सड़क बनती और दूसरी ओर उखड़ रही है निर्माणाधीन सड़क में पतली डामरीकरण किया जा रहा है। नवनिर्मित सड़क पर खाली पैर को रगड़ने से डामर की परत निकलने लगी है।


मंगलवार को ग्राम प्रधान आशीष कुमार, उमेश चंद्र, राजेश राजपूत, विक्रम राजपूत, राम रतन राजपूत, तिलकराम रावत, राम मिलन रावत, सत्यनाम रावत, लवकुश, सत्यनाम प्रजापति, कल्लू रावत सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क निर्माण मे हो रही मनमानी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।
ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे अभियंता सुनील पाल ने बताया कि सड़क पर अभी दुबारा गिट्टी डाली जाएगी।

Don`t copy text!