हनुमान मन्दिर मसौली में मंगलवार को सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। बाबा रामशरण दास भगवत दास कुटी हनुमान मन्दिर मसौली बाजार पर प्रत्येक मंगलवार की भांति आज मंगलवार को सुंदरकांड व भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर के पुजारी बाबा रामलालदास द्वारा गणेश वंदना के पश्चात श्रीराम स्तुति- श्रीराम चंद्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणम उसके पश्चात हनुमान जी का भजन-“आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में” गाया। मोहित ने “आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में” श्याम ने “सुबह शाम आठो याम यहीं नाम लिए जा
खुश होंगे हनुमान राम राम किए जा “, मोहित वर्मा ने “मंगल मूर्ति राम दुलारे,आन पड़ा अब तेरे द्वारे ,हे बजरंगबली हनुमान ,हे महावीर करो कल्याण “,दुनिया में देव हजारो है,बजरंग बली का क्या कहना,इनकी शक्ति का क्या कहना,इनकी भक्ति का क्या कहना “, राहुल ठाकुर ने “जय हो जय हो तुम्हारी जी बजरंग बली”, अर्जुन वर्मा ने “हे दुख भंजन मारुति नन्दन सुन लो मेरी पुकार” भजन गाया भजन संध्या , के पश्चात हनुमान जी महाराज की आरती की गई प्रसाद वितरण हुआ भजन संध्या में राहुल ठाकुर मोहित वर्मा दीपू नाग मनोज नाग बब्ली वर्मा उमाशंकर सिंह अमित कुमार दिपांशु यादव आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Don`t copy text!