नवागत मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विकास कार्यों में गति लाने हेतु दिए निर्देश

बाराबंकी,02 फरवरी। श्री ए. सुथान (आई.ए.एस) द्वारा मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी का पदभार ग्रहण कर सर्वप्रथम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पायनियर चौराहे पर जाकर भगवान शिव जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की गयी । तदोपरान्त विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत कार्य प्रारम्भ किया गया तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर विकास कार्यों में गति लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये तथा अपेक्षा की गयी कि सी०एम० डशबोर्ड में जिन – जिन विभागों की प्रगति “सी०”श्रेणी व उससे नीचे है वह अपने कार्यक्रम की गहन समीक्षा एवं रणनीति तैयार कर सभी योजनाओं में “ए” श्रेणी प्राप्त करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी अधिकारीगण अपने कर्तव्यों/दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक सुनिश्चित कराते हुए कार्यालय में समय से उपस्थित हो तथा जनता की समस्याओं को सुने एवं उनका समयबद्व / गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करायें।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री मनीष कुमार , जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार , उपायुक्त-स्वतःरोजगार, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (द्वितीय), जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस पी सिंह , जिला कृषि अधिकारी श्री राजित राम , जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रोहित भारती , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना अधिकारी-डूडा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक-सह०, जिला अल्प संख्यक कल्याण् अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!