कुष्ठ रोगियों से ना करें घृणा आत्मीयता का भाव रखें

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। ग्राम कोल्हार में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया।

आज ग्राम कोल्हार में प्रधान छोटे के आवास पर चौपाल लगाकर लोगों को शपथ दिलाई गई 30 जनवरी 2024 से राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के स्पष्ट जागरूकता अभियान के क्रम में डॉक्टर सैयद अशफाक अली ने कहा कुष्ठ रोगियों से घृणा नहीं बल्कि आत्मीयता का भाव रखें।
कार्यक्रम में कुष्ठ रोग को दूर करने की शपथ दिलाई गई ग्राम प्रधान छोटे ने ग्राम वासियों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के वीर गौतम व छोटे प्रधान सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!