आधा दर्जन से अधिक लोगो के कब्जे को राजस्व एव पुलिस टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत सहाबपुर की हरिजन आबादी, अम्बेडकर मैदान एव तालाब की भूमि पर अतिक्रमण करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगो के कब्जे को राजस्व एव पुलिस टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया। राजस्व एव पुलिस की कार्यवाही से घर से बेघर हुए परिजन हताश एव परेशान दिखे।
थानाक्षेत्र के राजस्व ग्राम साहाबपुर के राजस्व अभिलेखो मे दर्ज गाटा संख्या 1605 रकबा 0.200 , 1597 रकबा 0 051, तालाब के गाटा संख्या 1599 रकबा 0. 341 रकबा, खलिहान की गाटा संख्या 1604, अम्बेडकर मैदान 1609 रकबा 0. 101 पर गांव के कुछ लोगों ने झोपड़ी, नाद और घर बना लिया था। गांव के ही संतराम , राजाराम एव मोतीलाल की शिकायतों पर शनिवार को राजस्व निरीक्षक स्वामीनाथ सोनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्मशाद अली, हल्का लेखपाल प्रवेश तिवारी, अजय सिंह चौहान, दिवाकर व अन्य राजस्व एव पुलिसकर्मियों की मौजूदगी मे अवैध रूप से कब्जा करने वाली विधवा ताहिरून पत्नी ताहिर अली, बुधुलाल पुत्र छोटेलाल, श्यामलाल पुत्र कन्हाई लाल, लवकुश , बेचूलाल पुत्र चंद्रिका प्रसाद, श्रीकेशन पुत्र राम सहाय, रामसुमिरन पुत्र मेडाई व शिकायत कर्ता संतराम के कब्जो को जेसीबी से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वही मो0 आरिफ की लगी सरसो की फ़सल को नष्ट कर मुक्त कराया गया। इस बीच अतिक्रमण हटाने आयी टीम एव कब्जा करने वाले लोगो मे तू तू मे मे भी हुई परन्तु टीम के आगे अतिक्रमणकारियों की नही चली।

