थाना सतरिख पुलिस द्वारा विशुन यादव हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त/सगे पुत्र को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद-
दिनांक 03.02.2024 को थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कमरपुर स्थित भट्टे के पास घर में शिवराज यादव पुत्र विशुन निवासी ग्राम कमरपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी का अपने पिता विशुन पुत्र स्व. सनऊ से सम्पत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान शिवराज उपरोक्त ने अपने पिता विशुन को डण्डा मार दिया जिससे उसके पिता विशुन की मौके पर मृत्यु हो गई। उक्त के सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 45/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश के क्रम में आज दिनांक 04.02.2024 को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा विशुन यादव हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त /सगे पुत्र शिवराज यादव पुत्र विशुन निवासी ग्राम कमरपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को राजकीय इण्टर कॉलेज, बरौली जाटा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल चौकोर लकड़ी की पाटी बरामद की गयी।

