सामाजिक कार्यकर्ता शाइस्ता अख्तर ने लंच पैकेट को जरूरत मंदों तक पहुचाने में किया सहयोग
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी: नगर पंचायत बंकी में तमाम एेसे लोग हैं जो मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करते थे, आजकल मजदूरी बंद है फिर भी सार्वजनिक रूप से बंटने वाले भोजन स्थल पर नहीं जाते थे। एसे लोगों की समस्या हल करने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता शाइस्ता अख्तर ने लंच पैकेट को जरूरत मंदों तक पहुचाने में सहयोग किया । आप भी आगे आयें उन लोगों के लिए सहयोग करें जो जरूरत मंदों की मदद करना चाहते हैं ।उन लोगों के साथ न जायें जो किसी को एक फल भी देते हैं तो चार-पांच लोग मिलकर फोटो खिचवाते हैं गरीब की मजबूरी का मज़ाक उड़ाते हैं फोटो खिंचा कर तुरंत सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं या अखबारों में छपवाने के लिए भेजते हैं। मजबूर लोगों की भावनाओं को समझें और सहयोग में आगे आयें । जिस तरह हाजी सरवर अली ,धीरेन्द्र वर्मा आदि लोग बिना किसी शोबाजी के ज़रूरत मंदों की ज़रुरत को समझें और उनकी मदद के लिए कदम आगे बढ़ाए। कोरोना हारेगा, जीतेगा इंडिया । डाक्टर व शासन प्रशासन की सलाह माने उनका सहयोग करें। अपने देश, अपने बच्चों व अपनों के लिए लाक डाउन का पालन करें ।
Related Posts
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

