शिक्षक ने सिखाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। एक तरफ जहां कोरोना महामारी के चलते शहर से लेकर गाँव तक प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीण जनता भी सतर्क दिख रही है।मगर कुछ लोगों को अभी भी सोशल डिस्टेंसिंग का अर्थ नहीं समझ आ रहा है। बताते चलें कि ग्राम पंचायत तारापुर में कोटेदार राजेश रावत द्वारा राशन वितरण किया जा रहा था। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कोई इंतजाम न होने के कारण लोग कोटेदार की बात भी नहीं मान रहे थे।जिसके चलते लोग भीड़ बनाकर राशन ले रहे थे। जिसे देखते हुए गांव के रहने वाले आदित्य मिश्रा जो पेशे से एक शिक्षक हैं। उन्होंने तुरंत चुना की व्यवस्था करने की कोशिश की गई मगर चुना नहीं मिला तो उन्होंने घर में रखे रंग से ही गोला बनवा दिया और लोगों को समझाया कि सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने का आदेश तो है ही साथ ही ये हमारा एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य भी है कि हम अपनी सुरक्षा का जिम्मा अपने आप उठायें। जिसके बाद लोगों ने गोले में खड़े होकर राशन लेना शुरू कर दिया।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!