ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर मचा हाहाकार ग्रामीणों ने एसडीएम को सोंपा ज्ञापन
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। बिजली की अंधाधुंध कटौती को लेकर ग्रामीणों मैं मचा हाहाकार सहसवान तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा है कि ग्राम में बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है गांव में विद्युत उपखंड दहगवां से विद्युत से आपूर्ति होती है विद्युत कर्मचारी ग्राम शाह नगर पटपरा गंज की लाइट को हर मिनट मिनट पर काटते हैं ग्रामीणों के गांव को आ रही लाइन का लाइनमैन आए दिन अवैध वसूली के चक्कर में ट्यूबवेल कनेक्शन धारकों से प्रीति ट्यूबवेल 1000 रुपए मांगता है और गांव के लिए बिजली मिल भी जाती है तो सिंगल फेस आती है लाइनमैन द्वारा खुली मनमानी की जा रही है जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है और फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की समस्या कई सालों से चल रही है और कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

