पिता के सहयोग से पुत्र भगा ले गया युवती को युवती की मां ने पिता पुत्र के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना बिसौली नगर के मोहल्ला निवासी एक महिला ने थाना उघैती क्षेत्र के निवासी पिता पुत्र पर 22 वर्षीय बालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने की नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में नगर के मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को थाना उघेती क्षेत्र के निवासी संजीव पुत्र राम सिंह मौर्य अपने पिता राम सिंह मौर्य पुत्र ना मालूम के सहयोग से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पिता पुत्र के विरुद्ध धारा 366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

