रामसनेहीघाट, बाराबंकी। करोना महामारी के चलते लॉक डाउन होने के कारण रोजीरोटी के संकट में समाजसेवी व राजनीतिक दलों द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लेने लगे है इस वायरस से बचने के लिए महिला पुरुष बच्चे मास्क को लगाकर अपना बचाव कर रहे हैं, सरकार के निर्देश पर घरो में रहने को मजबूर है इस भयानक महामारी वायरस को देखते हुए मंगलवार को सुबह समाजवादी साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्याधिकारी जगजीवन प्रसाद साहू ने भी अपने स्तर से लोगो की मद्दत कर रहे है यह जानकारी उनके प्रतिनिधि डॉ एम एल साहू ने दी है। डॉ साहू ने बताया कि एम एल सी द्वारा राजकुमारी महिला महाविद्यालय अजरोली में गरीब व असहायों को सेंनिटाइजर मास्क वितरित किया, और बताया कि इस वायरस से सावधानी बरतें, साथ ही आप सभी लोग विशेष जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं ।अधिकतर घरों में रहकर अपना बचाव करें, हाथों को कई बार साबुन से जरूर धोएं। पास में बैठे लोगों से 1 मीटर दूरी जरूर बनाएं रखें। राजकुमारी महिला महाविद्यालय अजरौली से वापस लखनऊ जाते समय अपने जनपद प्रतिनिधि विधान परिषद सदस्य ,समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एम एल साहू के प्रतिष्ठान कोटवा सड़क में रुके ।जहां पर पुष्प देकर सम्मानित किया गया। बाबू जी ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा अपने कार्य खेती के निपटाते हुए अपना भी बचाव रखें ,पास की दूरी 1 मीटर रखना ,साथ ही मुंह में गमछा से बांध कर रखना ,क्योंकि यह कोरोना वायरस बड़ा ही खतरनाक है ।बाहरी लोग यदि कोई आए तो सूचना देकर अपना व क्षेत्र के लोगों को इस महामारी से बचाएं ।इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता राम धीरज, शबीना शाह, राम गोपाल वर्मा ,रिशू गुप्ता, संतोष कुमार, राजकुमार साहू, राजीव कुमार साहू, रामनारायन यादव ,राजेंद्र कुमार यादव ,सूर्यकांत द्विवेदी सरफराज अली आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

