सगे भाइयो मे हुई मारपीट मे दोनो पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग लहुलुहान
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम अमदहा मे बुधवार की दोपहर मे घर के जल निकासी की नाली को लेकर दो सगे भाइयो मे हुई मारपीट मे दोनो पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग लहुलुहान हो गये। पुलिस ने दोनो पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चले कि अमदहा निवासी सगे भाई जमील पुत्र बुद्धू के घर की नाली जलील के सहन मे होकर बहती है जिसको बंद करने के लिए सगे भाइयो मे आये दिन विवाद हुआ करता था। बुधवार को जमील उक्त नाली की सफाई कर रहा था कि जलील अपनी पत्नी सुरैय्या व पुत्री नूर बानो, गजाला व मुस्कान के साथ टूट पड़े जमील के शोर मचाने पर पिता को बचाने दौड़ी हिना, कनीज बानो व किस्मतूल पर हमलावर हो गये और देखते ही देखते दोनो ओर से लाठी डंडा एव ईट गुम्मा चलने लगे लोगो के बींच बचाव के बाद दोनो पक्ष थाना मसोली जाते समय हाइवे पर स्थित मसौली चौराहे पर फिर एक बार भिड़ गये और बींच चौराहे पर जमकर फिल्मी अंदाज मे मार पीट हुई जिसमे दोनो पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये मौक़े पर पहुंची मसौली पुलिस ने दोनो पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीएचसी बड़ागांव मे चिकत्सीय परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम अमदहा मे दोनो सगे भाइयो के बीच नाली को लेकर विवाद हुआ है जिसमे घायलों का सीएचसी बड़ागाव मे चिकित्स्यीक परीक्षण कराकर दोनो पक्षों से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है ।

