डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती रविवार को मसौली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई.
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती रविवार को मसौली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई. इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
ग्राम पंचायत बड़ागांव मे डा0 भीमराव अंबेडकर पार्क मे स्थापित प्रतिमा का माल्यार्पण ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद गौतम, कुलदीप गौतम, पप्पू बीडीसी, अंगद गौतम, संजय गौतम, सुनील कुमार , पप्पू, हरिनाम. सिंह, नौमीलाल,, राहुल मंजीत कुमार, रंजीत कुमार, रविंद्र कुमार, हरीराम गौगम, मानिकचंद्र, वीरेंद्र, राजेश, सुंदरलाल, अमित सहित तमाम लोग हाथों में नीले झंडे लेकर ओर बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे और जय भीम के नारे लगाते हुए चल रहे थे इस दौरान सभी लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया तथा रात्रि मे संस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसी तरह मसौली बांसा, मेढिया, शहाबपुर, सैदनपुर मे अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी।

