मसौली बाराबंकी । ग्राम सैदनपुर स्थित बाबा की कुटिया मे बीती रात्रि मां भगवती का भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें माता के गुणगान के साथ झांकियां भी प्रस्तुत की गई ।रात भर चले जागरण में सभी श्रद्धालु माता के गुणगान सुन झुमते रहे । कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की ज्योति प्रज्वालित कर की गई।
रजत मस्ताना झांकी ग्रुप पीलीभीत के गायकों ने मां दुर्गा के एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया सर्वप्रथम माता रानी का आवाहन व गणेश वंदना रजत मस्ताना की ,ज्योति जागे रे जागे रे ज्वाला मां ।
लाज रखना मैया जी मेरी लाज रखना ।
तत्पाश्चत गणेश वंदना
गणपति लाखों मेरी लाज ।
पूरन की जो मेरे काज ।।
टीनू लहरी ने गाया जैसे पावन झाखोर खायें , चुनरिया लहर लहर लहराये । नितिन लहरी ने गुणगान करते हुए कहा कि दिल में तू मां के नाम की , जरा ज्योति जला देख । अमन कुमार ने गाया दरबार तेरा मैया , भक्तों ने लगाया है । अब आ भी जाओ मां , मेरा मन घबराया है । इसी तरह पूरी रात माता रानी के जयकारों एवं तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गुंजता रहा जागरण में पीलीभीत से आये कलाकारों द्वारा राधे कृष्ण द्वारा बृज की होली, सुदामा चरित्र , हनुमान जी महाराज काली माता आदि की झांकियां प्रस्तुत की गई ।
इस मौक़े पर रंजीत वर्मा, आनंन्द वर्मा, संदीप वर्मा, लाला रावत,राम आधार,ननकउ ,अमन आदि लोग मौजूद रहे।

