एसडीबी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के तत्वाधान में छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के तत्वाधान में छात्र – छात्राओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से वृक्षों को न काटने और गंगा को प्रदूषित न करने का संकल्प लिया।
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने पृथ्वी को प्रदूषण से बचाने के क्रम में प्रत्येक छात्र/छात्रा को कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने सभी को प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने व कूड़ा करकट को जगह-जगह न फैलाने का संदेश दिया। पृथ्वी को हरा भरा एवं प्रदूषण मुक्त रखने के प्रयास का संदेश देते हुए एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बबेजा ने कक्षा 9 व 10 के छात्रों से पेंटिंग व मॉडल बनवाए। जिनमें बच्चों ने पृथ्वी की रक्षात्मक प्रणाली, हरी भरी पृथ्वी एवं पृथ्वी की प्रदूषण स्थिति और उसके दुष्प्रभाव एवं बचाव के उपाय व सब को अपनी-अपनी भागीदारी समझने के भाव को बताने का प्रयास किया। इन ज्ञानवर्धक मॉडल में कक्षा 9 की माही यादव कक्षा 10 की नमामि गिल ने पृथ्वी का पूरा सुरक्षा चक्र बहुत ही प्रभावशाली तरीके से समझाया जो वास्तव में सराहनीय प्रयास था।राधिका वार्ष्णेय, नमामि गिल व अदिति ने पृथ्वी दिवस पर बहुत ही अच्छी-अच्छी कविताएं सुनाई। इस अवसर पर यमुना हाउस की प्रस्तुति में कविता कथूरिया द्वारा कक्षा 7 व 8 के छात्र-छात्राओं द्वारा पृथ्वी बचाओ का संदेश देते हुए अत्यंत ही आकर्षक नृत्य नाटिका को प्रस्तुत किया। जो वास्तव में अपने आप में असाधारण थी। इस अवसर पर एसडीबी स्टाफ व बच्चों ने पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में शिक्षक अनमोल सिंह, हर्ष कोठारी एवं श्वेता शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में दिव्यांशी, अंतिमा श्रद्धा, कनिष्का, लावण्या, रजत भूमि, इंदु, सारी, अनुराधा, ओमदीप, नूर सवा, नूरे इलाही, कार्तिकेय, वैष्णवी, हर्षिका, राबिया, खुशी, कशिश, अपेक्षा, वंशिका अंशिका, नाविका वार्ष्णेय, नंदिनी, अंश, दक्ष, पुष्पराज, माधव, पर्णका नैतिक, अनुराग, अनामिक, किंजल, अनुष्का, वर्तिका, आकांक्षा, पलक भूमि, आशी यादव, अपेक्षा रस्तोगी, दिव्यांशी शर्मा, लक्ष्मी, वंशिका गंगवार, महिमा, श्रेया, वंशु गौतम, श्रद्धा एवं कुशल आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

