लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमा पर ओरछी चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमा पर ग्राम ओरछी पर एसएसटी फैजगंज बेहटा टीम डा. नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में चार पहिया व संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र पाल सिंह की टीम में महेश पाल सिंह, कोशल एवं सुनील ने जनपद के बॉर्डर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम ओरछी पर वाहनों की चेकिंग की। बिसौली – मुरादाबाद, इस्लामनगर- चंदौसी रोड एवं आसफपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

