दहेज की मांग पुरी न होने पर शादी से किया इंकार

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। दहेजलोभियों ने शादी मे सिफ्ट डिजायर गाडी एव एक लाख इक्यावन हजार की मांग पुरी न करने पर वरीक्षा से दो दिन पहले दहेज की मांग पुरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया पीड़िता की तहरीर पर मसोली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मसौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर निवासी रामशंकर मौर्या की पुत्री रिचा मौर्या की शादी अभिषेक कुमार मौर्य पुत्र राम कुशल मौर्य निवासी परसपुर रोड निकट बस स्टाप करनेलगंज गोंडा से तय हुई थी तथा पिछले वर्ष 16 मार्च को महादेवा मे दिखाई हुई थी जिसमे शादी की सहमति बनी थी तथा दोनो पक्षों का आना जाना शुरु हो गया था कुछ दिन बाद वर पक्ष के लोगो ने शादी मे सिफ्ट डिजायर गाडी व एक लाख इक्यावन हजार की मांग करते हुए शादी से इंकार कर दिया जिसपर रिचा की माता ने करनेलगंज कोतवाली मे तहरीर दी 27 दिसंबर को करनेलगंज कोतवाली मे हुए समझौते मे शादी के वर पक्ष तैयार हो गये थे और 26 अप्रेल को वरीक्षा होनी थी लेकिन दहेज लोभियों ने पुनः गाड़ी व नगदी न मिलने पर शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर अभिषेक मौर्य, रामकुशल मौर्य व लड़के की माता सुनीता पर दहेज की मांग का मुकदमा दर्ज कराया है।

Don`t copy text!