मसौली बाराबंकी। सुनसान स्थानों पर लूट एव चोरी की घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस की नाक मे दम भरने वाले 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर 4 घटनाओं का सफल अनावरण, करते हुए लूट के 6 अदद मोबाइल फोन एव चोरी की 2 अदद मोटर साइकिले बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह उपनिरीक्षक पप्पू सिंह यादव, मनोज कुमार राय हेड कांस्टेबल पवन कुमार, विष्णु तिवारी, प्रवीण निषाद
आशीष सिंह, आलोक तिवारी, हरिकान्त यादव ने सैफपुर गांव के निकट शिवगढ़ मोड नारेन्द्र पुत्र राकेश रावत, शिवम पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम धरौली थाना रामसनेहीघाट आदित्य कुमार उर्फ छोटू पुत्र सोहनलाल निवासी जलालपुर थाना सफदरगंज व सुमित यादव पुत्र राम सुफल यादव निवासी ग्राम मालीपुर थाना रामसनेहीघाट को गिरफ्तार कर विगत मार्च माह मे थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद के निकट हुई मोबाइल चोरी एव थाना राम सनेहीघाट से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओ का खुलासा किया। पुलिस की गिरफ्त मे लुटेरों के कब्जे से लूट के 6 अदद मोबाइल फोन व चोरी की दो मोटर साइकिल अपाचे यूपी 41 ए वाई 8042 , स्प्लेण्डर प्रो यूपी 41 ए ए 8309 बरामद किया। पुलिस की पूछताछ मे लुटेरों ने बताया कि उनका एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी व लूट की राह चलते व्यक्तियों से लूट पाट कर अपनी मजबूरी बताकर लूटे गये मोबाइल फोन को बेचकर प्राप्त रुपये से अपना शौक पूरा करते है तथा पहचान छिपाने हेतु चोरी किये गये मोटर साइकिल के नम्बर प्लेट को बदल देते है। लुटेरों के विरुद्ध थाना सफदरगंज एव राम सनेही घाट मे लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज है।

