मसौली बाराबंकी। खाने पीने का बहाना बनाकर ले जाने वाले दोस्तों ने ही नशे की हालत मे दलित युवक की पिटाई कर बाईक लेकर फरार हो गये पीड़ित की तहरीर पर पुलिस कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
बताते चले कि गत 7 मई की शाम को जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनामीपुर निवासी दलित नीरज कुमार गौतम पुत्र जैसीराम अपने प्लाट से अपनी बाईक नंबर यूपी 41 बी सी 7582 से घर वापस जा रहा था कि गांव के मोड पर मिले आरिफ पुत्र मुन्ना ने कहा कि रसौली चलो वहा कुछ खिलाते पिलाते है इसके बाद दोनो बाईक से ग्राम रसौली पहुंचे और वहां पर टीपू पुत्र हफ़ीज नाम का एक युवक मिला रसौली अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद ग्राम रामपुर पाटमऊ पहुंच कर तीनों ने शराब पी तथा आरिफ व टीपू ने मिलकर नीरज की डंडो से पिटाई कर अधमरा कर दिया और बाईक लेकर फरार हो गये। बेहोश नीरज के रात्रि करीब एक बजे होश आया और सुबह थाना जैदपुर मे तहरीर दी लेकिन कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है।
Related Posts

