आपसी बहस में लात घूसों डंडों से मार कर जान से मारने की धमकी दी

मसौली बाराबंकी आपसी बहस में लात घूसों डंडों से मारने व जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित ने थाना जैदपुर में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करने पर जैदपुर पुलिस ने एक यूवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला जैदपुर कस्बे के मोहल्ला मिल्लत नगर का है। जहां बीती रात सफवान पुत्र अकबर ने मोहल्ले के ही रहने वाले आमीन पुत्र अलताफ को लात घूसों लाठी से जमकर मारा पीटा। और जान से मारने की धमकी देने से भयभीत पीड़ित आमीन पुत्र अल्ताफ की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने सफवान पुत्र अकबर निवासी मिल्लत नगर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है जांच पड़ताल जारी है।

Don`t copy text!