योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है:डॉ0 सीमा सिंह महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कार्यकम का आयोजन किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० सीमा सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों सहित महाविद्यालय में अध्ययनरत अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा योगाभ्यास, आसन, प्राणायाम किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय की प्राचार्य दसवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की विषयवस्तु “स्वयं एवं समाज के लिये योग” पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराते हुये योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उद्गार व्यक्त किया गया कि ध्यान के माध्यम से चित्त में स्थिरत लायी जा सकती है। स्थिर चित्त के द्वारा ही मनोवांछित सफलता प्राप्त की जा सकती हैं. साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिये योग विषय पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वितीय की कार्यकम अधिकारी डॉ० जेबा खान द्वारा महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। तदोपरान्त महाविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ० अनिरुद्ध कुमार दिवाकर, एन०सी०सी० प्रभारी लै० (डॉ०) प्रशान्त सिंह, प्रो० सर्वेश कुमार मिश्र, प्रो० ज्योति शाह, डॉ० जेबा खान द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन जैसे-मण्डूक आसन, शवासन, मत्सआसन, सर्वागआसन, शीर्षआसन, भुजगआसन, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० रवीन्द्र प्रताप सिंह, रोवर्स प्रभारी प्रभारी डॉ० शिशिर श्रीवास्तव रेंजर्स प्रभारी डॉ० दीपशिखा कार्तिक, डॉ० योगेन्द्र कुमार, डॉ० मनोज कुमार, डॉ० लक्ष्मी देवी, डॉ० राजश्री सक्सेना, डॉ० सलिल तिवारी, डॉ० नीरज कुमार, डॉ० अवधेश कुमार यादव, डॉ० विशाल वर्मा सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थिति रहे।

