कांग्रेस पार्टी विधि विभाग के प्रदेश सचिव बने दीपक कुमार मिश्रा एडवोकेड अधिवक्ता साथियों ने कांग्रेसियों संग उनका फूल माला पहनकर और मिठाई बांटकर किया गया स्वागत
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज कांग्रेस विधि विभाग में प्रदेश सचिव बने दीपक कुमार मिश्रा एड0 का लखनऊ से आगमन पर कचहरी स्थित उनके चेंबर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल की अध्यक्षता में विधि विभाग के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता प्रदीप सिंह एड, पूर्व शासकीय अधिवक्ता रईस अहमद एडवोकेट पिछड़ा वर्ग के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापत एड, ओमप्रकाश प्रजापत एड ,धर्मवीर सिंह एड, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष होते लाल मौर्या बृजेश शर्मा एडवोकेट श्री जाहिद अली नगर उपाध्यक्ष सुरेश यादव एडवोकेट राजवीर सिंह यादव एडवोकेट हाफिज एडवोकेट नईम खान पीसीसी सदस्य समीर राजा एडवोकेट नादिर अली एडवोकेट असीम हामिद एडवोकेट हैदर नसीम एडवोकेट धर्मेंद्र यादव एडवोकेट ताबीर रहीस एडवोकेट पीसीसी सदस्य डॉक्टर रामरतन पटेल कार्यवाहक शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां आउटरेज विभाग के प्रदेश सचिबअनिल उपाध्याय व अन्य साथियों ने उनका फूल माला पहनकर स्वागत किया
इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल ने की इस मौके पर बार एसोसिएन के अध्यक्ष योगेंद्र पाल ने कहा कि दीपक कुमार मिश्रा को विधि विभाग में प्रदेश सचिव का पद देकर कांग्रेस पार्टी ने सराहनीय कार्य किया है इनके प्रदेश सचिव बनने से कांग्रेस पार्टी को निश्चित ही काफी मजबूती मिलेगी स्वागत से गदगद प्रदेश सचिव बने दीपक मिश्रा एडवोकेड ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको मैं पूरी तन मन धन से निभाऊंगा और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा और ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ता साथियों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करूंगा पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद और यहां उपस्थित सभी साथियों का धन्यवाद आपने मेरा स्वागत सम्मान किया मेरा हौसला बढ़ाया
इस मौके पर पूर्व शासकीय अधिवक्ता रईस अहमद ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी को ऐसे ही योद्धाओं की बहुत जरूरत है जिससे समाज के सभी वर्गों को न्याय मिल सके आज बीजेपी की सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान हैं आसमान छूती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है देश में नफरत की खाई और गहरी होती जा रही है जब पढ़ा लिखा समाज पार्टी में जुड़ेगा तब इन समस्याओं का समाधान करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी इस मौके पर मौजूद रहे अंत में आए हुए सभी अधिवक्ता एवं कांग्रेसियों का नवनियुक्त प्रदेश सचिव ने धन्यवाद किया।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

