रक्तदान के साथ धन दान भी दे रहे स्व. मुकेश सिंह के सिपाही

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। किसानों के अगुआ रहे महेंद्र सिंह टिकैत के नक्शे कदम पर चलते हुए दिवंगत किसान नेता मुकेश सिंह ने देहदान, रक्त दान, गरीब कन्याओं के विवाह, किसी आपदा पर देश को हर संभव मदद जैसी समाज हितैषी कार्य की शुरुआत किये थे उसी परिपाटी को बरकरार रखते हुए आज बाराबंकी में स्व. मुकेश सिंह के साथी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल के नेतृत्व में  जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह को कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए इक्यावन हजार रुपए का चेक जहाँ प्रदान किया वही आठ कार्यकर्ताओ ने रक्तदान भी किया।      भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आज जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह को वैश्विक महामारी के बचाव के लिए प्रधानमंत्री आपदा कोष में इक्यावन हजार रुपये की चेक प्रदान किया। उससे पहले बुधवार को ही भाकियू ने जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही रक्तदान रूपी मुहिम में आज देश भर में चल रहे लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते सिर्फ 8 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। रक्तदान के दौरान मेडिकल कर्मियों सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भाकियू के 8 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से प्रेम प्रकाश वर्मा,रामानन्द वर्मा,रंजीत कुमार,अवधेश कुमार,यशपाल सिंह,शिवम,सत्य प्रकाश आशीष कुमार कश्यप आदि शामिल रहे।इस अवसर पर राम किशोर पटेल,उत्तम सिंह,अनुपम वर्मा,राम सेवक रावत,राधेलाल,प्रमोद कुमार,कृष्ण पाल बबलू,विनोद प्रधान,ओम प्रकाश,शिव नरायन सिंह,राम बहादुर आदि मौजूद रहे।
                           

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

  

Don`t copy text!