स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेई टीकाकरण अभियान शुरू हो गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जेई टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ ग्राम स्वारूपपुर में बीजेपी के विधानसभा संजोयक प्रदीप सिंह एवं डॉ. निधीश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निधीश कुमार ने अपने संम्बोधन में कहा जेई का टीका 1 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा जो कि दिमागी बुखार से बचाव करता है। हमारे पूरे ब्लॉक में सरकारी, प्राइवेट कुल 235 स्कूलों मे यह अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद गावों में आंगनवाड़ी केन्द्रो पर चलाया जाएगा। कौशल शर्मा ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा इस टीकाकरण अभियान के लिए जनजागरूकता बहुत जरूरी है। मेरा सभी अभिभावक से निवेदन है कि अपने सभी 1 साल से 15 साल तक के बच्चों का जेई टीकाकरण अवश्य कराये। स्वारूपपुर स्कूल मे टीकाकरण का कार्य नेहा वर्मा, पूजा शर्मा ने कुल 424 बच्चों का टीकाकरण किया। कुल बिसौली कि समस्त 37 एएनएम द्वारा उत्कर्षठ कार्य किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!