यमन, सऊदी गठबंधन ने संघर्ष विराम की धज्जियां उड़ा दीं, यमनी सेना ने मार गिराया सऊदी ड्रोन

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने एक बार फिर युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर 30 बार बमबारी की है।
यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी का कहना है कि सऊदी गठबंधन यमन में युद्ध विराम का दावा तो कर रहा है किन्तु उसके युद्धक विमानों ने दसवें दिन लगातार युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए 30 बार हवाई हमले किए हैं।
उन्होंने रविवार की रात ट्वीट किया कि सऊदी गठबंधन एकपक्षीय रूप से युद्धविराम का दावा तो कर रहा है किन्तु पिछले 24 घंटे के दौरान मआरिब और अलजौफ़ प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों को जिनको सेना ने हाल ही में स्वतंत्र कराया है, 30 बार हवाई हमलों का निशाना बनाया।
सऊदी गठबंधन ने रविवार को भी यमन पर हमलों को जारी रखते हुए तइज़ प्रांत में एक घर पर तोपख़ाने से हमला किया था जिसमें दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सऊदी गठबंधन के लड़ाकों की फ़ायरिंग में तइज़ प्रांत में एक महिला हताहत हो गयी।
दूसरी ओर यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने अलहुदैदा प्रांत में सऊदी अरब के एक जासूस ड्रोन को मार गिराए जाने की सूचना दी।
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सोमवार की सुबह घोषणा की है कि सऊदी अरब का एक ड्रोन विमान देश के पश्चिमी प्रांत अलहुदैदा प्रांत के आसमान पर सूचनाएं एकत्रित करने के लिए उड़ा जिसे मीज़ाइल मार कर गिरा दिया गया।
मार्च 2015 से से अब तक यमनी सेना और स्वयं सेवी बल के जवान सऊदी अरब के दर्जनों ड्रोन विमानों को मार गिरा चुके हैं।

Don`t copy text!