डॉक्टरों की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

बाराबंकी । बड़ी बड़ी होर्डिंगो को लगाकर आयुष्मान कार्ड धारको का मुफ्त इलाज का दावा करने वाले अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड धारको से किस कदर वसूली होती है जिसका ताजा उदाहरण ग्राम लक्षबर बजहा स्थित सिटी हास्पिटल मे देखने को मिला जहा पर पथरी का आपरेशन कराने गयी आयुष्मान कार्ड धारक महिला से रुपया लेने के बावजूद भी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गयी मृतका के देवर ने थाना सफदरगंज मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियो को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान योजना का संचालन किया है जिसमे अस्पताल मे भर्ती होने वाले प्रत्येक सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज होता है आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज देने के लिए नामांकिंत अस्पताल बड़ी बड़ी होर्डिंग लगाकर बेहतर सुविधा देने का वादा करते है लेकिन अस्पताल मे मरीज के भर्ती होते ही रुपये की मांग शुरु हो जाती है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लक्षबर बजहा स्थित सिटी हॉस्पिटल में देखने को मिला जहां आयुष्मान कार्ड धारक महिला की इलाज मे बरती गयी लापरवाही से जान चली गयी ।
जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी महिला कलावती पत्नी ब्रजेश कुमार के पथरी होने पर सिटी हॉस्पिटल लक्षबर बजहा मे भर्ती कराया महिला को ओटी मे ले जाने के बाद 25 हजार रुपये की मांग और 10 हजार लेने के बाद और पैसे की मांग की परेशान परिजन 15 हजार का इंतजाम करते उससे पूर्व ओटी मे ही डाक्टरों की लापरवाही के कारण कलावती की मौत हो गयी। मृतका के देवर दीपराज ने थाना सफदरगंज मे डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

टिंकू विश्वकर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी

Don`t copy text!