आपसी झगड़े में महिला सिपाहियों ने एक दूसरे को उठा पटक कर बाल भी खींचे एक के मुंह में आई चोट
बदायूं। मंगलवार को पुलिस लाइन में दो महिला सिपाहियों के बीच जमकर झगड़ा हो गया किसी बात को लेकर दोनों महिला सिपाहियों में झगड़ा हुआ था फिलहाल दोनों महिला सिपाहियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है एसएसपी ने आर आई से मामले का जवाब तलब किया है जिससे दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरा मामला पुलिस लाइन के एंटी भूमाफिया सेल का है जहां पर तैनात महिला सिपाही लक्ष्मी जौदान और पूजा यादव में मंगलवार किसी बात को लेकर दोपहर के समय झगड़ा हो गया था मामूली कहासुनी में दोनों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया और एक दूसरे को उठाकर पटकने लगी आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग कराया जब बाद में उनसे पूछा गया तो दोनों एक दूसरे पर आरोप लगने लगी जिसके बाद दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल के लिए भेज दिया गया। अधिकारी दोनों महिला सिपाहियों के बयान दर्ज करने में लगे हैं।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

