बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने बीती रात को परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । इस घटना से पूरे गांव में शौक का माहौल है मृतक के परिजन इतने गहरे सदमें है कि उन्हें नहीं मालूम कि उनके बेटे ने अचानक यह क्या किया। मृतक युवक अपने पत्नी के साथ बाहर दूसरे राज्य में रहकर मेहनत मजदूरी करता था और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भरर्कुइया निवासी राजकुमार 25 वर्षीय शादीशुदा था अब अपनी पत्नी के साथ कुछ सालों से पानीपत में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा था वहां रहकर उनकी जिंदगी ठीक-ठाक चल रही थी करीब एक- डेढ़ साल पहले राजकुमार अपनी पत्नी के साथ अपने गांव लौट आया और गांव में आकर रहने लगा। गांव लौटने के बाद दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होने लगे जिसके कारण दोनों की शादीशुदा जिंदगी में पारिवारिक क्लेश ने दरार डाल दी आये दिन झगड़े से परेशान होकर राजकुमार की पत्नी सुजाता अपने मायके चली गई पत्नी के जाने के बाद राजकुमार परेशान रहने लगा। बीती रात को राजकुमार ने घर में फांसी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली सुबह जब परिवार के लोग उसे कमरे में गए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा जिसे देखकर परिवार में कोहराम मच गया तभी इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आगे की जांच पड़ताल में जुट गई वही इस घटना की मुख्य बजे पारिवारिक क्लेश बताई जा रही है मृतक की पत्नी सुजाता को सूचना दे दी गई है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

