चिकित्सा अधीक्षक ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डुवा प्रसव सेवा का फीता काटकर किया उद्घाटन
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं। बदायूं जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश के अनुपालनार्थ सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी की उपस्थिति में ग्राम प्रधान खण्डुवा जितेन्द्र यादव के द्वारा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डुवा सहसवान पर प्रसव सेवा का फीता काटकर उद्घाटन किया गया प्रसव सेवा ए एन एम सुश्री रीना पाल द्वारा सम्पादित किया जाएगा।
इस दौरान गुलशन,शैय्या अशफाक अली,कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी,देश दीपक शंखधार, अरविंद पाठक, वीर गौतम,सलीम, प्रमोद के साथ साथ खण्डुवा की समस्त आशा व सन्त गरीब दास आदि गणमान्य मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

