जिले में अवैध अंग्रेजी शराब माफिया सक्रिय, लॉकडाउन में दुगना रेट पर बिक रही है अवैध शराब

] शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

?पूर्व काबीना मंत्री का रिस्तेदार है अवैध शराब माफिया रैकेट का सरगना

?खुलेआम चल रहा है अवैधधंधा धौस से सकते में है आबकारी विभाग जिले की पुलिस

?कौशाम्बी।*करोना महामारी के चलते जिले में लॉक डाउन है। जिसके चलते सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया गया है। इस किल्लत का फायदा उठाकर शराब माफिया पड़ोसी जनपद से अवैध अंग्रेजी शराब को लाकर जिले में दुगना रेट से अधिक पर बेच रहे हैं। यही नहीं इस जहरीली शराब से पूर्व में जिले के लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन मौजूदा समय में अवैध शराब माफिया के सामने जिला का पुलिस अमला घुटने टेकता नजर आ रहा है। सूत्रों की माने तो इस अवैध शराब माफिया के पीछे जिले के कद्दावर नेता रहे पूर्व कबीना मंत्री के एक नजदीकी रिश्तेदार सरगना है। खाना के चलते जिला पुलिस माफिया पर हाथ डालने से भी डर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में अंग्रेजी शराब का अवैध माफिया एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। जिले में इस माफिया के द्वारा विभिन्न कस्बों में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब को बेचा जा रहा है। यही नहीं इन शराब की बोतलों को दुगनी से अधिक दामों पर बिक्री की जा रही है। ऐसा नहीं है इस पूरे खेल से आबकारी विभाग व पुलिस अनजान है, लेकिन पैसे व ताकत की हनक के चलते पुलिस माफिया पर हाथ डालने से डर रही है। स्थिति यह है कि मुख्यालय मंझनपुर स्थित ओसा कृषि मंडी के सामने खुलेआम अवैध शराब माफिया द्वारा बेची जा रही है। यही नहीं मुख्यालय तहसील परिसर में भी इस माफिया का एक गुरगा सक्रिय है, जो दिन भर खुलेआम शराब की बिक्री करता है। यही नहीं पश्चिम शरीरा में अंग्रेजी शराब का ठेका भी आबकारी विभाग ने दे रखा है। थाना क्षेत्र के गांव गांव, कस्बा,क्षेत्र,में पश्चिम सरीरा, लोधन का पुरवा, सराय अकिल व् भरवारी में भी माफिया के गुर्गे सक्रिय हैं। जो खुलेआम अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। जिससे माफिया की प्रतिदिन की आय दिन दुगना रात चौगुना हो रही है। इस मामले में ईमानदार पुलिस अधीक्षक के माथे पर बल दे रही है। अवैध माफिया के खिलाफ आखिर जिले की पुलिस कार्रवाई करने से क्यों डर रही है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।]

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!