सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मे आयोजित एक दिवसीय कार्निवाल सफारी टू मे नन्हे मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया।

अवधेश कुमार वर्मा बाराबंकी

बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल मे आयोजित एक दिवसीय कार्निवाल सफारी टू मे नन्हे मुन्ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे राकेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया।
वार्षिकोत्सव में बच्चो को आशीर्वाद वचन देते हुए एड़ीजे राकेश यादव ने कहा कि बच्चो को अपने मन मुताबिक लक्ष्य प्राप्ति करने मे अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी है जब अभिभावकों से प्रेरणा मिलेगी तो बच्चे स्वयं अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होंगे। बच्चो को आशीर्वाद वचन देते हुए एड़ीजे राकेश यादव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है हम सब की जिम्मेदारी है बच्चो को उनके लक्ष्य के प्रति जागरूक करे।
विशिष्ट अथिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पाण्डेय ने कहा कि कोई भी भाषा अपने साथ संस्कार लेकर जाती है। अंग्रेजी हमारी समक्ष और उपयोग में हो सकती है, पर समानांतर अंग्रेजी राष्ट्रभाषा का विकल्प नहीं हो सकती। हमारा देश हिंदी में सोचता है, गाता है, सोता है, जागता है। आज योग और ऋग्वेद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार हुए हैं।
अतिथियो का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. सुभाष सिंह ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्निवाल सफारी टू के सफल आयोजन मे की तैयारी मे लगे छात्र छात्राओं के नृत्य गीत एव पिरामिड आत्मरक्षा के प्रदर्शन से पिंडाल तालियों से गूंज उठा। परिसर मे लगे झूलो एव स्टालो पर बच्चो ने जमकर मस्ती की वही प्राइमरी कक्षाओ के बच्चो द्वारा भगवान श्रीगणेश की वंदना गजानम गणपति पर लोग झूम उठे तथा पदमाशन, मुद्रासन, शवासन, मयूरासन, व गरुणासन का प्रदर्शन किया। आत्मरक्षा के लिए ताईकवाड़ का प्रदर्शन किया गया।
इसके आलावा कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के थिरकते कदमों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
इस मौक़े पर जयपुरिया स्कूल समूह की निदेशक कनक गुप्ता, चैयरमैन पीपी सिंह, प्रबंध निदेशक डा0 सुभाष सिंह, उप प्रबंधक के के सिंह प्रधानाचार्या मितुषी नेगी ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Don`t copy text!