बैंकों से कर्जा लेकर बकाया धनराशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन में छेड़ा वसूली अभियान

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। बैंकों से कर्ज लेकर बकाया धनराशि नहीं जमा करने बालों के खिलाफ नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव के नेतृत्व में वसूली टीम ने अभियान छेड़ा। बसूली टीम की कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। सोमवार को ग्राम आसफपुर, कलरावाला, अल्हापुर खुर्द, सीकरी, नहडौली, श्यामपुर आदि गांवों में राजस्व वसूली हेतु पंजाब नेशनल बैंक शाखा आसफपुर के मैनेजर के साथ बड़े बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, शाखा प्रबंधक ऋचिन, क्षेत्रीय अमीन फकीर मोहम्मद, संग्रह अनुसेवक महेंद्र पाल शर्मा, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!