राज्यकर कर्मियों से अवधि से ज्यादा काम लेने के विरोध में यूपी राज्यकर मिनिस्टीरियल ने कार्यालय गेट पर किया विरोध प्रदर्शन
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी 10 फरवरी। एस०जी०एस०टी० कार्यालय झांसी में कार्यरत श्री दिलीप कश्यप, प्रधान सहायक उम्र 40 वर्ष का दिनांक 03 फरवरी को रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के मध्य विभागीय कार्य के निष्पादन के दौरान उनकी कार्यालय में ही आकस्मिक निधन हो गया।
इससे पूर्व विरोध में 05 फरवरी व 7 फरवरी को लंच के समय शांतिपूर्ण ढंग से जीएसटी भवन के गेट पर कर्मचारियों ने एकत्रित होकर गेट मीटिंग किया। उक्त गेट मीटिंग में संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री अभय कुमार सिंह, विनीत श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, मंत्री, आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक संघ एवं इन्द्रेश कुमार, रिजवान अहमद किदवई, कालीशंकर, योगेश कुमार, राकेश चौधरी, सूरज कुमार, दुर्गेश कुमार, सत्यार्थशील, अनुपमा गौतम, साधना शामिल थीIमामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

