लाॅकडाउन में किये जा रहे भारी भरकम चालान से जनता आहत

रियाज वारिस संवाददाता थाना क्षेत्र देवां एसएम न्यूज़24टाइमस

एक तरफ लाॅकडाउन के कारण आमदनी शून्य तो दूसरी तरफ भारी भरकम जुर्माना

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में पुलिस प्रशासन बहुत मुश्तैदी के साथ लाॅकडाउन का पालन करवा रही है, सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस हर चैराहे पर आने-जाने वालों की चेकिंग कर रही है और उनको अपने गंतव्य तक जाने दे रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुछ कार्य बहुत ही सराहनीय ढंग से करे जिससे कस्बे व जनपद में बाराबंकी पुलिस का नाम भी रौशन हुआ है। विगत दिनों देवां के नागरिकों ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली देखकर उन पर पुष्पवर्षा भी की है। वही दूसरी तरफ पुलिस ने कई गरीब आदमियों के भारी भरकम चालान भी गलत तरीके से काट दिये हैं। जिससे जनता में काफी आक्रोश व मायूस है, उनके सामने एक तो कोरोना जैसी महामारी के चलते आमदनी शून्य है दूसरी तरफ पुलिस ने इतना जुर्माना लगा दिया है जिससे उसे जमा करने की क्षमता ही क्षीण हो गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे में कई व्यक्ति द्वारा मजबूरी में अपने परिजनों की दवा व अन्य आवश्यक कार्य हेतु निकलते है तो पुलिस द्वारा उनको रोककर उनकी गाड़ियों का चालान कर दिया जाता। पीड़ितों ने लाख बताया किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। एक तरफ लाकडाउन के कारण मजदूरों की आमदनी शून्य है और दूसरी तरफ चालान का जुर्माना जमा करने को लेकर कई व्यक्ति काफी हैरान व परेशान है। एक तरफ पुलिस रसूख वालों की गाड़ियों को नहीं रोकती है तो दूसरी तरफ आवश्यक कार्य से जा रहे व्यक्तियों की गाड़ी रोक कर चालान करके परेशान कर रही है।
जनपद की पुलिस मात्र गुडवर्क दिखाने की गरज से प्रतिदिन अत्याधिक मात्रा में चालान कर रही है, आम जनता इस समय विश्व स्तर की महामारी से गुजर रही है वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी के खत्म होने के बाद आम जनता जुर्माना जमा करने के लिए भविष्य में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है, जिससे उनका बजट भी काफी गड़बड़ हो सकता है, तमाम नागरिक इस जुर्माने से काफी मानसिक व आर्थिक रूप से आहत है।

Don`t copy text!