कोठी, बाराबंकी। सिद्धौर ब्लाक क्षेत्र के 96 ग्राम पंचायतों में कोठी प्रधान माहेजबी के द्वारा कोविड-19 वायरस में सहयोग किए जाने को लेकर निजी व्यव से थर्मल स्कैनिंग किए जाने के उपकरण मंगाए गए हैं। जिससे कोठी स्थित कन्या पाठशाला में क्वॉरेंटाइन किए गए व्यक्तियों की दोनों टाइम स्कैनिंग किए जाने के साथ-साथ उनके ठहरने व खाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं पंचायत के अन्य निवासियों की स्कैनिंग की जा रही है। जिससे शनिवार को बक्सावां, कोठी कस्बा, आचकामऊ, छतौनी, आदि गांव मैं दर्जनों लोगों की स्कैनिंग की गई। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इस दौरान मोहम्मद करीम, बिन्नू मिश्रा, कौशल पाठक, संजय तिवारी, उत्तम पाठक व मुशीर कुरेशी समेत दर्जनों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनका स्वास्थ्य टेंपरेचर नॉर्मल पाया गया। उधर, क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर मजदूर दिवस के अवसर पर दिहाड़ी मजदूरों में मास्क व गमछे का वितरण किया गया। जिसमें असंद्रा थाना क्षेत्र सूरजपुर पूरेभवन स्थित श्रीमृत्युंजय मिश्र स्मारक जूनियर हाईस्कूल के संस्थापक देवानंद मिश्र ने 2 दर्जन से अधिक मजदूरों में गमछे तो क्षेत्र के असंद्रा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी हिमांशु चैरसिया द्वारा मास्क वितरित किए गए स मजदूरों में माक्स व गमछा वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के साथ-साथ सभी को आरोग्य सेतु डाउनलोड करने व अनावश्यक घरों से बाहर निकलने की बात बताई गई।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

