पुलिस ने मार्फिन व शराब तस्करों की गिरफ्तारी

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

कोठी, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के सराय जरा मोड़ के पास पुलिस वाहन चालान अभियान के दौरान एक व्यक्ति के पास से 30 ग्राम मार्फिन बरामद की। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रूपए बताई जा रही है। पकड़े गए मार्फीन तस्कर सतरिख थाना क्षेत्र के मगरवल निवासी मोहम्मद खुर्शीद पुत्र मोहम्मद राशिद है। जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया। वही कोठी पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन मार्फिन तस्कर धरपकड़ से मार्फिन, कलाई व शराब तस्करों में हड़कंप मचा है। उधर, थाना असंद्रा पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई स पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर देवीगंज निवासी विजय बहादुर तथा बाजपुरवा निवासी रामदीन को गांव के बाहर से पकड़ा गया। उनके पास से पुलिस ने 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है स पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने जुआंरियो को दबोचा

बाराबंकी। थाना बदोसराय पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो जुआरियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोधनपुर से हजरतपुर जाने वाले रास्ते पर पिपरमिंट टंकी की आड़ मे देशराज पुत्र स्व पुत्तीलाल व ब्रजेश विश्वकर्मा पुत्र नरेन्द्र प्रताप निवासीगण पीपलटोला के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे तभी अचानक बदोसराय पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के पास से एक ताश गड्डी के अलावा 720 रु बरामद कर जेल भेज दिया है।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

 

Don`t copy text!