बदायूँ में हत्या का खुलासा – दो गिरफ्तार, 45 हजार रुपए के लेन-देन में दिया गया वारदात को अंजाम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान,बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर से घूरनपुर जाने वाले मार्ग पर, धुबिया रोड के पास ईख के खेत में एक सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था। शव के पास मिले कपड़े और जूतों के आधार पर उसकी शिनाख्त करीब डेढ़ माह पूर्व लापता हुए युवक आकिल के रूप में की गई। मृतक आकिल के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पेशे से ड्राइवर था और दिल्ली में कैंटर चलाता था। मोहर्रम के मौके पर वह घर आया था और करीब डेढ़ माह पहले दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा और वह लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने 15 सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में इस मामले को अपहरण की धारा में बदल दिया गया। ईख के खेत से बरामद शव की जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आकिल की हत्या 45 हजार रुपए के लेन-देन के विवाद में की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने 11 अगस्त 2025 को बहाने से आकिल को घर से बुलाया। इसके बाद वे उसे काम से बदायूँ ज़िले के कस्वा ककराला ले गया और थोड़ी देर बाद वापस लौटा। वापसी पर आकिल ने अभियुक्त इस्तकार से अपने 45 हजार रुपए के उधार का तगादा किया। इसी रंजिश में उसकी हत्या की योजना बनाई गई और वारदात को अंजाम दे दिया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!