मजदूरों को ले जा रही डीसीएम पलटी, 7 घायल

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

मसौली बाराबंकी। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को मुंबई से सिद्धार्थ नगर ले जा रही डीसीएम वाहन गोण्डा- बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड़वा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार लगभग 67 मजदूरो में 7 मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गये जिन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती करवाया गया। गोण्डा- बहराइच हाइवे पर स्थित कुड़वा गांव के निकट गुरुवार की भोर करीब तीन बजे एक डीसीएम नम्बर एम एच 48 बी एम 1126 जो मुम्बई से प्रवासी मजदूरों को लेकर सिद्धार्थनगर जा रही थी डीसीएम चालक के नींद आ जाने से अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गयी डीसीएम में सवार करीब 67 प्रवासी मजदूरों की चीख पुकार सुन पास के गांव के तमाम लोग पहुंच गये और आनन फानन में मसौली पुलिस को सुचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत सहित सहयोगी पुलिसकर्मियों ने डीसीएम में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जिसमे 7 मजदूर आंशिक रूप से घायल हो गये थे जिन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया बाकी अन्य मजदूरों को दूसरे वाहनों पर सवार कर रवाना कर दिया गया। हादसे में 40 वर्षीय भुलाई पुत्र होली, 48 वर्षीय राम बहादुर पुत्र रामजी, 25 वर्षीय सोनू पुत्र बांके निवासी आदमपुर थाना बेगमगंज गोण्डा, 45 वर्षीय पुजारी पुत्र तिलकराम गोपीपुर थाना तरबगंज गोण्डा व 30 वर्षीय राजेश पुत्र बेचन गोडारी थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर को आंशिक चोटे आयी हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

Don`t copy text!