राजधानी पान मसाला के शौकीनों को खुलेआम लूटा जा रहा है।

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज-24 टाइम्स

जागो ग्राहक! थोक विक्रेताओं को प्राप्त है स्थानीय पुलिस का संरक्षण -कम्पनी से मिलीभगत करके थोक विक्रेता कर रहे हैं अवैध कमाई।

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज-24 टाइम्स 

बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में अधिकृत थोक विक्रेता द्वारा राजधानी पान मसाला अधिक मूल्य पर खुलेआम बेचा जा रहा है। ग्राहक अधिकतम खुदरा मूल्य (एम0आर0पी0) देखकर ही माल खरीदे। जिले के अधिकृत विक्रेता ने कई गोदामों में कर रखा है माल डम्प, बिल मांगने पर नहीं देता है पान मसाला।


विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई हैं कि अधिकृत थोक व्यापारी जनपद बाराबंकी में एम0आर0पी0 से अधिक मूल्य पर मसाले का खुलेआम विक्रय कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कम्पनी द्वारा जो पैकेट दिया जाता है उसमें 70 पाउच होते हैं लेकिन कुछ दुकानदार 5 पाउच चुराकर मात्र 65 पाउच ही दे रहे हैं। एक फुटकर विक्रेता द्वारा बताया गया कि 1 पैकेट की एम0आर0पी0 मात्र 140 रूपये तथा दुकानदार प्राइस-120 रूपया जबकि थोक विक्रेता द्वारा अपने काउन्टर से 190 से 200 से रूपये प्रति पैकेट के हिसाब से दी जाती है। थोक विक्रेता राष्ट्रीय मुद्रा का भी अपमान करते हैं है तथा कहते हैं कि 2000 या 500 की नोट से कम लाओगे तो मेरे पास तुम्हारे लिए माल नही है। कम्पनी द्वारा ग्राहकों के साथ खुलेआम धोखाधड़ी की जा रही है रैपर पर 70 पाउच लिखे हैं किन्तु पैकेट खोलने पर उसमें 65 पाउच ही निकलते है। इस सम्बंध में जब एक ग्राहक शफीक व मुन्ना से बात की गई तो उन्होने बताया कि राजधानी मसाला हम कई दिन से खा रहे हैं उसमें कभी-कभी खर व पिन व छोटे-छोटे लोहे तार के टुकड़े निकलते हैं जिससे मेरे मुंह में कई घाव हो गये। काफी दवा इलाज करने पर ठीक हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि यह मसाला नहीं जहर है, इसकी तम्बाकू बहुत ही घटिया किस्म की होती है।

इस सम्बंध में एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स द्वारा आप ग्राहकों को आगाह करता है कि आप लोग एम0आर0पी0 से अधिक मूल्य पर कोई भी मसाला का क्रय न करे अगर कोई भी व्यक्ति अधिक मूल्य वसूलता है तो उसकी वीडियों व फोटो खींच कर हम तक पहुंचाये जिसकी खबर हम प्रमुखता से अगले अंक में प्रकाशित करेंगे। एस0एम0 न्यूज इस तरह की कालाबाजारी को लगातार उजागर करता रहा है जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही भी की गई है। इसलिए आप सभी ग्राहक सर्तक रहे, जागरूक रहे और घर में ही सुरक्षित रहें।

सिटी रिपोर्टर-एस0एम0 न्यूज-24 टाइम्स

Don`t copy text!