बाराबंकी। कोटेदारो पर वैसे तो लोग अक्सर घटतौली का आरोप लगाते रहते है। लेकिन उसी कोटेदारों में नगर क्षेत्र में एक मिशाल वसिष्ठ नारायण है। जो लोगो के हित में हमेशा खड़े रहते है। लॉकडाउन के समय इनकी सक्रियता और बढ़ गयी है। कोटे पर राशन देने के साथ ही लोगो को जागरूक भी करते नजर आये। उन्होंने कहा कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी है और इसका अभी तक कोई इलाज नही है। आज पूरी दुनिया में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए है। इसका मात्र एक उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है और लोगो को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा आप लोग समय समय पर हाथों को सेनिटाइज करते रहे और मास्क का अवश्य प्रयोग जरूर करे।
Related Posts

