बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा बाबा स्व महेंद्र सिंह टिकैत की 9वीं पुण्य तिथि पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 10 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि महात्मा टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे जिन्होंने देश के किसानों को सम्मान दिलाने का काम किया। भाकियू के जनक व किसान मसीहा स्व महेंद्र सिंह टिकैत की 9वीं पुण्यतिथि पर जनपद के किसानों ने लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए अपने घरों से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में प्रभारी रक्तकोष डॉ एस के शुक्ला की देखरेख में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।शिविर में भाकियू के 10 जांबाजों में रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।रक्तदान करने वालो में रामानंद,चैधरी देवव्रत सिंह,कृष्णपाल सिंह बबलू,धीरेंद्र कुमार,पप्पू वर्मा,बाल गोबिंद,आलोक कुमार,केवल प्रसाद,गिरजा शंकर व रामकुमार शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि महात्मा टिकैत देश के किसानों की आवाज थे।उनके सिद्धांतो को आत्मसात करके ही इन्सान को महान बन सकता है।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि स्व टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे।उनका जीवन हमे त्याग,समर्पण और संघर्ष की सीख देता है। रक्तदान के पश्चात सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तम सिंह,अनुपम वर्मा,हौसिला प्रसाद,राम सजीवन वर्मा,राम सेवक रावत,प्रमोद कुमार, शिव नरायन सिंह,दीपू वर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,आदि मौजूद रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

