बाराबंकी। शनिवार को रेडक्रास स्वयं सेवकों ने उत्तर पुस्तिका जाँच केन्द्र जमीलुर्रह्मान बालिका इंटर कालेज कंपनी बाग में आने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं में वितरित की और इंफ्रारेड थर्मल मशीन से स्केनिंक भी की गई। इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल नियामत गंज की प्रिंसिपल डॉ रश्मि गुप्ता ने स्काउट मास्क बैंक के लिये मास्टर राजेन्द्र त्रिपाठी को 100 मास्क दान भी किये। स्वयंसेवक के रूप में अमिता वर्मा, ऋतु अग्निहोत्री, चंद्र प्रकाश, अम्बरीष सिंह ने अपनी सेवाएं दी इसी प्रकार राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी पर पारूल शुक्ला, सबा फातिमा, अभिमन्यु कुमार, संजय सिंह ने इन्फ्रारेड थर्मल स्केनिंग की। रेडक्रास ने प्रिंसिपल इकबाल फातिमा सहित स्वयंसेवको को सुरक्षा हेतु फेसनकवर उपलब्ध कराये। जी आई सी प्रिंसिपल डॉ पूनम सिंह व जमीलुर्रह्मान इण्टर कालेज की प्रिंसिपल इकबाल फातिमा ने रेडक्रास के कार्यों की सराहना की और अनुकरणीय बताया है। वहीं कोरोना जंग में होम्योपैथी भी निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका। होम्योपैथी दवा आर्सेनिक बढ़ाती है रोग रोधी क्षमता। उक्त सलाह भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई है। इसी क्रम में केन्द्रीय होम्योपैथी चिकित्सा परिषद के पूर्व सदस्य डॉ अनुरुद्ध वर्मा की संस्तुति पर आरोग्य क्लीनिक आवास विकास द्वारा रेडक्रास सचिव प्रदीप सारंग को उपलब्ध कराई गई 300 शीशी आर्सेनिक दवा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

