पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद भर मे किया गया सेनेटाईजर
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है इस महामारी के चलते लाखों लोगों की जाने जा चुकी है। हिंदुस्तान में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है लगातार कोरोना सक्रमण मरीज बढ़ रहे है। वहीं पुलिस अधीक्षक ड़ा अरविन्द चतुर्वेदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आदेश दिए है की जनपद में जहाँ भी क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाये गये है वहा सेनेटाईजर किया जाये। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फायरकर्मियों ने सतरिख के अंतर्गत नगर पंचायत सतरिख मोहल्ला पैतिया हॉटस्पॉट के संपूर्ण क्षेत्र को, क्वॉरेंटाइन सेंटर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा कस्बे के संपूर्ण इलाकों को सेनेटाईजर किया वहीं जयपुरिया स्कूल एवं कम्युनिटी किचन के परिसर को भी सेनेटाईजर किया गया। रामसनेहीघाट मे भी हॉटस्पॉट ग्राम गोकुला संपूर्ण क्षेत्र तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर ग्राम गोकुला को कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथामध् बचाव हेतु अग्निशमन वाहन से सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया। हैदरगढ़ तहसील के थाना कोठी के अंतर्गत हॉटस्पॉट ग्राम सराय मांदू के संपूर्ण गांव में एवं हॉटस्पॉट ग्राम मुबारकपुर संपूर्ण गांव को तथा क्वॉरेंटाइन सेंटर मुबारकपुर को एवं थाना असंद्रा के अंतर्गत हॉट स्पॉट ग्राम दुरौंधा के संपूर्ण गांव में एवं कस्बा हैदरगढ़ स्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हैदर गढ़, चंद्र चूड सिंह इंटर कॉलेज सुबेहा तथा प्राथमिक विद्यालय मल्हौली के संपूर्ण परिसर में एवं भारतीय स्टेट बैंक हैदरगढ़ के परिसर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथामध् बचाव हेतु अग्निशमन वाहनों के द्वारा सैनिटाइजिंग का कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की जहाँ जहाँ क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाये गये है वहाँ सेनेटाईजर का काम लगातार होता रहेगा।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

