सोशल डिस्टेंसिंग व नियमों की उड़ रही धज्जियां

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

टिकैतनगर, बाराबंकी। कोरोना वायरस जैसी महामारी से जहां पूरा देश परेशान है तो वही शासन- प्रशासन की कड़ी मेहनत भी रंग लाती दिखाई दे रही है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से जनता में पूरी तरह भय व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर सरकारी नियमानुसार हर व्यक्ति को मास्क लगाकर रहने के साथ सोशल डिस्टेंस में डेढ़ की भी सलाह दी गयी है। तो इसी के साथ लगभग 20 सेकंड तक अच्छे साबुन से अपने हाथों को धोने जैसा नियम भी लागू किया गया है। जिसका नगर पंचायत टिकैतनगर  की जनता से लेकर सभी दुकानदारों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। साथ ही नगर पंचायत में सभी दुकानों के खुलने के साथ बंद होने का समय सुबह सुबह 7 से शाम 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। जोकि पूरी तरह से विपरीत दिखाई देता है यहां पर आने वाले ग्रामीण अंचल के ग्राहक से लेकर दुकानदारों तक सोशल डिस्टेंस वह मास्क का प्रयोग बिल्कुल भी होता नही दिखाई दे रहा है तथा कुछ दुकानें भी शाम को 7 बजे के बाद भी खुली देखी जा सकती है। प्रशासन भी इस बात को लेकर काफी प्रयासरत रहा लेकिन नतीजा मात्र अनसुनी कहानी बनकर रह गया। सूत्रों की माने तो बस स्टॉप के निकट कुछ दुकाने शाम 7 बजे के बाद भी खोली देखी जा सकती है। जिनको ना तो कोई टोकने वाला है ना कोई बोलने वाला है। ना तो दुकानदारों को प्रशासन का डर है ना नियम का। अगर ऐसा रहा तो स्थिति पर नियंत्रण करना बहुत ही मुश्किल हो सकता है।

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!