पुनिया ने प्रवासी मजदूरों को बांटा भोजन
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। विगत 56 दिनों से सफेदाबाद के केवाड़ी मोड़ पर कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित सांझी रसोई में राज्यसभा सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को खाना, पानी, बिस्कुट वितरित किया तथा कड़ाके की धूप में पिछले 56 दिनों से प्रवासी मजदूरों को भोजन प्रदान करने वाले कांग्रेस परिवार के सदस्यों का मनोबल बढाया। उक्त अवसर पर सांसद पुनिया ने कहा कि जब तक देश के गैर प्रान्तों से एक भी प्रवासी मजदूर इधर गुजरेगा कांग्रेसजनों उन्हें भूखा प्यासा नही जाने देंगे, सांझी रसोई जब तक कांग्रेस परिवार जरूरत समझेगा चलती रहेगी। सांझी रसोई के 56वें दिन भोजन वितरित करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

