बड्डूपुर बाराबंकी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूदाबाद कुसी मार्ग पर प्रेमपुर गांव के सामने मोटरसाइकिल व मारुति वैन आमने-सामने जोरदार भिड़ंत मोटरसाइकिल सवार दोनों की घटनास्थल पर हुई मौत। प्राप्त जानकारी व पुलिस सूत्रों के अनुसार सुमिरन पुत्र धनाई निवासी ग्राम देवरा भंडार थाना कुर्सी मुनेश्वर पुत्र रामगुलाम निवासी चांदे पुरवा थाना बड्डूपुर जनपद सीतापुर के पाली कोतवाली महमूदाबाद के ग्राम हरबसपुर गांव को दुल्हन विदा कराने गए थे वहां से अपनी मोटरसाइकिल गाड़ी नंबर यूपी 32 केके 4629 से वापस आते समय महमूदाबाद कुसी मार्ग पर लखनऊ की तरफ से मारुति वैन में सोनू दीक्षित पुत्र राम रूप दीक्षित निवासी मुजेझना थाना थानगांव जनपद सीतापुर अपनी पत्नी पूनम देवी का मेडिकल कॉलेज लखनऊ से इलाज करा कर वापस अपने घर मुजेहना को जा रहे थे तभी समय करीब 5रू30 बजे शाम को थाना क्षेत्र के प्रेम पुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही मोटरसाइकिल से जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया जिसमें मौके पर सुमिरन पुत्र धनाई व मुनेश्वर पुत्र राम गुलाम मौके पर ही मौत हो गई बड्डूपुर पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

