बाराबंकी। रविवार को जरूरत मंद लोगों के लिए जलांचल प्रगति पथ की रसोई में समाज की महिलाओं ने अपना अमूल्य समय दान के साथ श्रमदान कर के भोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी उठाकर जरूरत मंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया। रसोई में मुकेश कुमार एवम पवन कुमार वर्मा आबकारी विभाग से विशेष रूप से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रीना देवी, मोहिनी देवी, राजेश्वरी, कुसुम के अलावा जिलाध्यक्ष दिनेश निषाद आदि शामिल रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

