शहर में बौना साबित हो रहा व्यापार मंडल बाराबंकी ?* *अगर व्यापार मंडल सक्रिय है तो क्यों नहीं सुनता है फुटकर व्यापारियों की दास्तां *व्यापारी नेता सिर्फ अपनी राजनीति को चमका कर फुटकर व्यापारियों का करते हैं शोषण
मोहम्मद शमीम अंसारी एसएम न्यूज़24टाइमस
बाराबंकी । जनपद बाराबंकी में बड़े-बड़े नारों के साथ दम भरने वाले व्यापारी नेता “व्यापारी एकता जिंदाबाद” वर्तमान समय में एकदम निष्क्रिय हैं । कभी व्यापार मंडल की एकता एक मिसाल थी जरा जरा सी घटना पर पूरे व्यापारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन तथा शासन प्रशासन तक अपना पक्ष रखते थे किंतु अब कोई भी व्यापारी नेता फुटकर व्यापारी के साथ खड़ा नहीं हो रहा है क्योंकि प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर अपनी रोजी-रोटी चलाना इनका मुख्य उद्देश बन चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में दर्जनों व्यापार मंडल हैं कोई भी व्यापारी नेता फुटकर व्यापारियों का दर्द नहीं सुन रहा है मौजूदा समय में लगभग दो माह फुटकर व्यापारियों ने अपना काम धंधा बंद कर रखा था और शासन प्रशासन शासन के आदेशों का अक्षरश पालन किया किंतु लगभग एक माह से व्यापारी डीएम व एसडीएम व स्थानीय पुलिस के चक्कर मे पिस रहा है। ऐसा लगता है कि व्यापारी धंधा नहीं कोई अपराध कर रहा है
इस संबंध में जब एसएम News24 टाइम की टीम जनपद बाराबंकी के कुछ चुनिंदा व्यापारियों से मुलाकात की तो। एक व्यापारी ने बताया कि रात में आर्डर आता है कि फला दुकान फलां दिन खुलेगी जब व्यापारी अपने स्टाफ को बुलाकर दुकान खोल कर अगरबत्ती धूप बत्ती बुलाकर बैठता है तो पुलिस की गाड़ी आती है और कहती है कि सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकानें बंद कर दें दुकाने खुली रहने पर व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा । अब व्यापारी क्या करें समझ में नहीं आता है मौजूदा समय में शहर में कई व्यापार मंडल हैं किंतु कोई भी व्यापार मंडल फुटकर व्यापारियों की इस समस्या का समाधान नहीं करता है।
एक व्यापारी ने बताया कि कई वर्ष पूर्व व्यापार मंडल का चुनाव होता था तब हम अपना वोट देकर प्रतिनिधि चुनते थे किंतु वर्तमान समय में कोई भी व्यापार मंडल सीधे व्यापारी द्वारा निर्वाचित नहीं है वह केवल पहुंच व पैसों के बल पर नेता बने बैठे हैं उनको क्या मतलब फुटकर व्यापारी चाहे जितना हैरान व परेशान हो लैया मंडी स्थित एक दुकानदार ने बताया कि भैया निर्भीक व्यापारी नेता तो नीरज गुप्ता जी थे काश आज वह हमारे बीच होते हैं तो हम लोगों की इस समस्या का समाधान 1 दिन में कर देते किंतु अफसोस आज वह हमारे बीच नहीं हैं यह कह कर रोने लगा।
एक कपड़े के व्यापारी ने बताया कि रविवार ईद से पहले कुछ नेकर बनियान बेच लेते हैं किंतु पुलिस ने कुछ भी दुकानदारी नहीं होने दिया।
रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम रोड पर एक व्यापारी को सिविल लाइन चौकी की पुलिस ने सरेआम लाठी फटकार कर कहा कि बाहर आओ अभी तुझ पर लाठी बरसाता हूं बेचारे व्यापारी वर्तमान समय में लगता है व्यापार नहीं कोई गंभीर जुर्म कर रहे हो।
अब देखना है कि क्या कोई व्यापार मंडल फुटकर व्यापारियों की आवाज सुनेगा या नहीं या उसको प्रशासन तक पहुंचा कर सही समय सारणी के साथ अवगत कराएगा और पुलिस द्वारा जो दुकानें जबरदस्ती बंद कराई जा रही हैं वह क्यों बंद कराई जा रही हैं। क्या फुटकर व्यापारी इसी तरह प्रशासन व पुलिस के बीच पिस्ता रहेगा अभी तक सभी संगठन मौन धारण किए हुए हैं
मोहम्मद शमीम अंसारी एसएम न्यूज़24टाइमस

